HomeNEWSआंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित, विकास भवन में जनकल्याणकारी योजनाओं का...

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित, विकास भवन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण

महिलाओं के सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। विकास भवन में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में रेणुका सचान (भाजपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष ) ने सहभागिता करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक समृद्ध समाज की आधारशिला है।

इस अवसर पर पूनम संखवार, कपिल सिंह (जिलाधिकारी) एवं विधान जायसवाल (मुख्य विकास अधिकारी) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री बहनों ने भाग लिया। सभी को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments