
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय मोदी, महासचिव डॉ. स्वाति गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. करीम बक्स ने ग्रहण की शपथ, आयुष चिकित्सकों के हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
- रितिका शुक्ला
झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), उत्तर प्रदेश की सत्र 2026-27 की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह जीवनशाह स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमए की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनयना उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय मोदी (झांसी), प्रदेश महासचिव डॉ. स्वाति गुप्ता (लखनऊ), प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. करीम बक्स (महोबा), मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द एवं जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पटसारिया द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय मोदी, प्रदेश महासचिव डॉ. स्वाति गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. करीम बक्स ने अपने संबोधन में संगठन को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों तक विस्तार देने तथा आयुष चिकित्सकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष को संगठन के प्रति निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत चिकित्सकों ने तीनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में आईआईएमए झांसी के उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, सचिव डॉ. राजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह बघेल, विमेंस फोरम सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा, संरक्षक डॉ. बी.डी. मोदी, डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. केदार सेठ, महोबा शाखा के जिलाध्यक्ष डॉ. निर्गुण सिंह राजपूत, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. रश्मि बघेल, डॉ. मो. असलम, डॉ. भरत सोनी, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. राम करण राजपूत, डॉ. अम्बर साहू, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. धीरज अग्रवाल, डॉ. हरिकांत रायकवार, डॉ. के.के. वर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्पित कुमार ने किया, जबकि अंत में डॉ. हितेन्द्र मनकेले ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


