आईआईएमए झांसी शाखा के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन


सर्वसम्मति से डॉ. देवेंद्र पटसारिया अध्यक्ष और डॉ. राजेंद्र सोनी सचिव चुने गए
- पूजा परिहार
झांसी। इंडियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) झांसी शाखा की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई।
चुनाव से पूर्व सचिव डॉ. देवेश मनोचा ने सत्र 2025-26 के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद विमेंस फोरम की सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सोनी ने संगठन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ. देवेंद्र पटसारिया, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. रीमा सोनकर, सचिव पद पर डॉ. राजेन्द्र सोनी और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रंजीत सिंह बघेल को चुना गया। विमेंस फोरम अध्यक्ष के रूप में डॉ. बृशाली यादव और सचिव के रूप में डॉ. मोनिका मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. संजय मोदी तथा डॉ. अनुपम सिंह द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद उपस्थित चिकित्सकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. भरत सोनी, डॉ. अजय सिंह, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. हितेंद्र मनकेले, डॉ. रामकरण राजपूत, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. सुनयना उपाध्याय, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. रश्मि बघेल, डॉ. डिम्पल अग्रवाल, डॉ. प्रेरणा यादव, डॉ. नीलम कुशवाहा, डॉ. अम्बर साहू, डॉ. अर्पित कुमार, डॉ. धीरज अग्रवाल सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।



