- विवेक कुमार
कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा पारदर्शिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


