हरे परिधानों और हरी चूड़ियों में सजीं चिकित्सक, लोकगीतों व फिल्मी गीतों पर थिरके कदम; विभिन्न खेलों में भी लिया हिस्सा
- नरेश राठौर
झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), विमेंस फोरम, झांसी की ओर से रविवार, 16 अगस्त 2026 को हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बृशाली यादव ने की।
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला चिकित्सक पारंपरिक अंदाज में हरे रंग के परिधानों, हरी चूड़ियों और श्रृंगार के साथ शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने लोकगीतों एवं फिल्मी गीतों पर सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में आईआईएमए, झांसी की उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, विमेंस फोरम की सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. नीलम आनंद, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. पूनम आर्या, डॉ. तसनीम कौसर, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. रश्मि बघेल, डॉ. स्वपना श्रीवास्तव, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. डिम्पल अग्रवाल सहित अन्य महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन आईआईएमए विमेंस फोरम की सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीलम आनंद ने उपस्थित सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
हरियाली तीज के इस आयोजन ने महिला चिकित्सकों को व्यस्त चिकित्सकीय जीवन के बीच आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।


