आगरा में ‘यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ का लोकार्पण, CM योगी ने कहा– बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

- सुनील त्यागी
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में यथार्थ ग्रुप के तत्वावधान में संचालित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
बताया गया कि यह सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।



