HomeNEWSपुखरायां में होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दी पर्व...

पुखरायां में होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दी पर्व की शुभकामनाएं

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के पुखरायां में श्री संजय गुलाटी के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से शिष्टाचार भेंट करते हुए होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, मूसानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद निषाद, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजीत यादव, ततारपुर के प्रधान प्रतिनिधि गोविंद, बरगवां के प्रधान विनोद नायक और अरहरियामऊ के प्रधान रामेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments