HomeNEWSCM के मथुरा कार्यक्रम से पहले सुरक्षा की समीक्षा, DIG शैलेश पांडेय...

CM के मथुरा कार्यक्रम से पहले सुरक्षा की समीक्षा, DIG शैलेश पांडेय ने अधिकारियों संग लिया जायजा

  • मनीष कुमार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडेय ने आयुक्त आगरा मंडल, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के साथ गीता शोध संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी शैलेश पांडेय ने मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही मजबूत कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments