HomeNEWSआगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कानपुर उत्तर की योजना बैठक सम्पन्न

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कानपुर उत्तर की योजना बैठक सम्पन्न

मिशन 2027 को लेकर रणनीति, बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा

  • सौम्या पांडेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की अति आवश्यक योजना बैठक बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा भी की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आधुनिक योजनाओं और बदलते समय के अनुरूप कार्य कर रही है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर अपडेट रहकर नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्वों का प्रभावी क्रियान्वयन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल औपचारिक भूमिका तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि जनमानस के बीच रहकर सरकार एवं संगठन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर प्रवासी एवं प्रभारी शीघ्र नियुक्त करें। साथ ही बूथ स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रवासी एवं प्रभारी बनाकर चुनावी तैयारी को मजबूत करने की बात कही गई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र सेवा की भावना के साथ पार्टी के लिए शत-प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल, डीजल, ऊर्जा और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस संदेश को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाकर देश के विकास में योगदान दें।

बैठक में अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, नवाब सिंह, सत्यम गुप्ता, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, रिंकू पारस मदान, रीता पासवान, शालनी कटियार, प्रशांत त्रिपाठी, जीतू कश्यप, राधा सैनी, रामजी गुप्ता, आशीष बाजपेई, सुरेश गुप्ता, पूनम कंवर, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, इंद्रजीत खन्ना, दीपक शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, शुभम दीक्षित, अश्वनी गौतम, अजय राय, प्रीति साहू, आशीष तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments