HomeNEWSआगामी त्योहारों को लेकर कानपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आगामी त्योहारों को लेकर कानपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल और वाहन से गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई सघन चेकिंग

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 31 अगस्त 2026 को कानपुर पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में की गई।

इसी क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस ने जनपदीय क्यूआरटी के साथ थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा अन्य संबंधित थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पैदल एवं वाहन से गश्त की।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments