अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश, आयोजकों से निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। आगामी त्योहारों एवं गणेश स्थापना के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताड़ा की अध्यक्षता में संबंधित पुलिस अधिकारियों तथा गणेश स्थापना एवं आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विभिन्न आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन पर अपर पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस आयुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क एवं संवेदनशील रहकर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय और संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।
बैठक में डीसीपी, एडीसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


