HomeNEWSआज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई सम्पन्न

आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई सम्पन्न

गुलाब सिंह चंदेल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एंव अवधेश सिंह बउवा ठाकुर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

ललित बाजपेई

कानपुर नगर। आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत १८९७ के पदाधिकारियों की बैठक दुर्गा लान काकादेव में प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह गौर की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश व मंडल का विस्तार किया गया। जिसके तहत डा. यूएस सिंह का राष्ट्रीय मंत्री पद हेतु राष्ट्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह राजावत एंव प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदन किया गया। जिसकी संस्तुति राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगामी प्रयागराज के कार्यक्रम में होगी। गुलाब सिंह चंदेल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एंव अवधेश सिंह बउवा ठाकुर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

मंडल अध्यक्ष शिववरन सिंह चौहान द्वारा देवेंद्र सिंह गौर मंडल उपाध्यक्ष, लाखन सिंह चंदेल मंडल महामंत्री, रामबली सिंह भदौरिया मंडल संगठन मंत्री, रणवीर सिंह चंदेल मंडल संगठन मंत्री, विजय कछवाह मंडल मंत्री, अजीत सेंगर मंडल मंत्री, अजय सिंह सनी सेंगर मंडल मंत्री, धीरज सिंह राठौर मंडल सदस्य, नीलेश सिंह सेंगर मंडल सदस्य, सूरज राजावत मंडल सदस्य, मनोज सिंह मंडल सदस्य, विजय सिंह सेंगर मंडल सदस्य नामित हुए।

इस बैठक में प्रमुख रूप से भीम सिंह चौहान, रणविजय सेंगर, पीके परिहार, बबलू सेंगर, विनय प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह प्रिंसू, संदीप राजावत, शिवा ठाकुर, कमलेश सिंह,महेश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया आदि सदस्य गण शामिल रहे। सभी ने एक सुर में क्षत्रिय एकता को मजबूत करने का प्रण लिया एंव आगामी भविष्य में क्षत्रिय समाज का परचम कानपुर में पूर्ण रूप से स्थापित किया जायेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में महासभा पूर्ण रुप से सक्रिय रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments