HomeNEWSआरक्षी भर्ती परीक्षा के तृतीय दिवस परीक्षा केंद्र का क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने...

आरक्षी भर्ती परीक्षा के तृतीय दिवस परीक्षा केंद्र का क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने किया निरीक्षण

वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस ड्यूटी का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • प्रतीक कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 के तृतीय दिवस पर परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ द्वारा वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद समस्त पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और पूर्ण निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने और परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा भी की।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी निर्भीक एवं व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा दे सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments