NEWSUttar Pradesh

ईद-उल-फितर को लेकर बांदा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • राकेश गुप्ता

बांदा। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद बांदा में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस., जिलाधिकारी जे. रीभा तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें ईद-उल-फितर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई।

Related Articles

Back to top button