HomeNEWSफर्जी लूट की कहानी का खुलासा, वादी गिरफ्तार

फर्जी लूट की कहानी का खुलासा, वादी गिरफ्तार

थाना रायपुरवा पुलिस और सर्विलांस टीम की जांच में मामला निकला झूठा

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। थाना सीसामऊ क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि वादी ने निजी स्वार्थ के चलते लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे अन्तिम सोनी, निवासी मेरठ, ने सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन से उतरकर टेंपो में बैठते समय अज्ञात लोगों ने उसके साथ लूटपाट की। उसने बताया कि हमलावरों ने उससे नकद धनराशि और जेवरात लूट लिए तथा मारपीट कर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वादी ने करीब 30 लाख रुपये नकद और 8 लाख रुपये के जेवरात लूटे जाने की बात कही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुरवा पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत है और वादी ने निजी लाभ के उद्देश्य से झूठी कहानी बनाई थी।

सत्य सामने आने के बाद पुलिस ने वादी अन्तिम सोनी को धारा 309(4)/231 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद लूट की घटना असत्य पाई गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments