NEWSUttar Pradesh

ईद-उल-फितर से पहले कानपुर दक्षिण में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

डीसीपी दक्षिण ने ईदगाहों का निरीक्षण कर पुलिस बल को दिए निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कानपुर दक्षिण में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने उस्मानपुर ईदगाह एवं बाबूपुरवा ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया और क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित पुलिस बल को सतर्कता बरतने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गणमान्य नागरिकों व धर्मगुरुओं से संवाद

अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

थानों में पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

पुलिस उपायुक्त ने किदवई नगर एवं बाबूपुरवा थानों का निरीक्षण कर ड्यूटी चार्ट का अवलोकन किया और ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दंगा निरोधी उपकरणों की जांच कर पोस्टर पार्टी को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस बल की ब्रीफिंग

आगामी ड्यूटी को लेकर समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग भी की गई, जिसमें सभी को समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button