HomeNEWSउज्ज्वला योजना: 1.86 करोड़ परिवारों को रिफिल सब्सिडी, लखनऊ कार्यक्रम में बोले...

उज्ज्वला योजना: 1.86 करोड़ परिवारों को रिफिल सब्सिडी, लखनऊ कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक जय देवी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की गई। उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को व्यापक रूप से लोक-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व से पहले मिला यह उपहार प्रदेश के करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत है। डिप्टी सीएम ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments