HomeNEWSउत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन...

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

थाना ककवन, पश्चिम जोन कमिश्नरेट, कानपुर नगर में आयोजित इस वर्चुअल मीटिंग का आयोजन महिला हेल्प डेस्क, थाना ककवन के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में थाने की महिला पुलिसकर्मी, थाना ककवन क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा के उपायों, उनके कानूनी अधिकारों और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सम्मान की रक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments