HomeNEWSउत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र...

उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र अवस्थी बने अध्यक्ष

सुरेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अभिषेक सिंह मंत्री निर्विरोध निर्वाचित, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव राज्य कर सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक आयुक्त राज्य कर देवेश पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव में धर्मेंद्र अवस्थी अध्यक्ष, सुरेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह मंत्री, सुशील मिश्रा उपाध्यक्ष तथा अवधेश कुमार पटेल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव की प्रक्रिया सहायक चुनाव अधिकारियों नरेंद्र कुमार और सोनल पांडेय ने संपन्न कराई।

निर्वाचन के उपरांत सहायक आयुक्त राज्य कर देवेश पांडेय तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, कमलेश यादव, मोहित मिश्रा, अनुज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments