NEWSUttar Pradesh

उन्नाव के राजकीय पॉलिटेक्निक में साइबर जागरूकता संगोष्ठी, छात्रों-शिक्षकों को दी गई साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

  • विशाल कुमार

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक डीह ललऊखेड़ा (थाना कोतवाली सदर) में साइबर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन/साइबर विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चन्द्रकांत मिश्रा तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।

संगोष्ठी में पुलिस टीम ने छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर थाना से आरक्षी समसुद्दीन ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताया। वहीं कोतवाली सदर साइबर हेल्प डेस्क की महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने ऑनलाइन शॉपिंग, गेमिंग और लोन देने वाले फर्जी एप्लीकेशनों से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य चन्द्रभान प्रजापति ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संगोष्ठी को और रोचक बनाया। छात्रों ने डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल, सोशल मीडिया फेक प्रोफाइल और अन्य साइबर अपराधों से संबंधित सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

संगोष्ठी का सफल संचालन एवं समन्वय डा. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परामर्श केंद्र समिति, उन्नाव) ने किया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के शिक्षक पंकज भटनागर, राजेश, प्रिया गुप्ता, ज्योत्सना सिंह, पूजा वर्मा और डा. राजीव जायसवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button