HomeNEWSसीएम योगी ने बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, नवरात्रि...

सीएम योगी ने बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, नवरात्रि मेले की तैयारियों और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, देवीपाटन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे और शोहदों, चेन स्नेचरों जैसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शित की जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त निगरानी बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री ने माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे एक रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई करने और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments