HomeNEWSराष्ट्रीय साइक्लिस्ट आशा मालवीय ने डीजीपी राजीव कृष्ण से की भेंट, 64...

राष्ट्रीय साइक्लिस्ट आशा मालवीय ने डीजीपी राजीव कृष्ण से की भेंट, 64 हजार किमी साइक्लिंग यात्रा के अनुभव साझा किए

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय साइक्लिस्ट, पर्वतारोही और प्रेरक खिलाड़ी आशा मालवीय ने आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने देशभर में की गई अपनी साइक्लिंग यात्राओं के अनुभव साझा किए, जिनका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है।

आशा मालवीय अब तक अपने विभिन्न अभियानों के तहत 64,000 किलोमीटर से अधिक की साइक्लिंग यात्रा पूरी कर चुकी हैं। उनकी यह यात्राएं साहस, धैर्य और नारी शक्ति के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए समर्पित रही हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उनके साहस, दृढ़ संकल्प और चुनौतीपूर्ण साइक्लिंग अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और नारी शक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल रोनित सिंह (16 राजपूत) भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments