NEWSUttar Pradesh
उन्नाव में रिक्रूट आरक्षियों की 5 किमी दौड़ का एएसपी प्रेमचंद ने किया निरीक्षण

- विशाल कुमार
उन्नाव। जनपद उन्नाव में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा के अंतर्गत आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और दौड़ में भाग ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशिक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण में अनुशासन और फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह भी मौजूद रहीं और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।



