NEWSUttar Pradesh

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर ADG जोन ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व पारदर्शिता के दिए निर्देश

कानपुर। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोन के सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस एवं प्रशासन के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और अभ्यर्थियों के प्रवेश व सत्यापन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने परीक्षा के दौरान नकल व किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button