NEWSUttar Pradesh

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बुलंदशहर में तैयारी तेज, एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की ब्रीफिंग

  • आशा चौधरी

बुलंदशहर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने सभी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

Related Articles

Back to top button