- दिव्या पाण्डेय
कानपुर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और उनके सुपुत्र शुभम त्रिवेदी के विवाह उपरांत नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने नवदम्पत्ति के सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन प्रेम, खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।
इस अवसर पर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


