HomeNEWSकानपुर में ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न...

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई

यातायात निदेशालय के आदेश पर विभिन्न चौराहों व तिराहों पर चला सघन अभियान

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। यातायात निदेशालय के आदेश के क्रम में कानपुर नगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर तथा अन्य वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं हूटर लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार चालान भी किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे उपकरणों के प्रयोग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें, अन्यथा उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments