HomeNEWSउप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीआईजी आगरा रेंज ने मथुरा के...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीआईजी आगरा रेंज ने मथुरा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सकुशल और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • सुनील त्यागी

आगरा। आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश पांडेय (आईपीएस) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं अन्य समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मथुरा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

डीआईजी आगरा रेंज ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments