- अजय सिंह
कानपुर नगर। दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम मनावा, थाना ककवन पश्चिम जोन कमिश्नरेट में एंटी रोमियो टीम द्वारा #मिशन_शक्ति_5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन पर जागरूक किया गया। टीम ने सतत क्षेत्रीय भ्रमण कर निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की:
महिला हेल्पलाइन नंबर:
- 1090 – वूमेन पावर लाइन
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
- 1098 – बाल संरक्षण हेल्पलाइन
- 112 – आपातकालीन सेवा
- 181 – महिला हेल्पलाइन
अन्य जानकारियाँ:
- UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध नागरिक सेवाओं का उपयोग कैसे करें।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) से महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने के तरीके।
- राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उनके हितों की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


