- विशाल कुमार
उन्नाव। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह द्वारा थाना मौरावां एवं थाना पुरवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर हेल्पडेस्क का गहनता से जायजा लिया गया।
इस दौरान व्यवस्थाओं को परखा गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविन्द चौरसिया भी उपस्थित रहे।

