HomeNEWSएमएलसी अरुण पाठक ने केशवनगर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

एमएलसी अरुण पाठक ने केशवनगर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। केशवनगर के मुख्यद्वार पर एमएलसी अरुण पाठक ने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण से जुड़े विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केशव मधुबन सेवा समिति के अध्यक्ष जयराम दुबे, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी राधाकृष्ण त्रिपाठी और वीक दीक्षित ने एमएलसी का स्वागत किया। एमएलसी ने कहा कि समिति के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अब सभी नागरिक स्वस्थ वातावरण में व्यायाम और टहलने का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम में राजेंद्र अवस्थी, श्याम बिहारी, अशोक शुक्ला, राम प्रकाश पांडेय, राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments