HomeNEWSएसआई भर्ती की पीईटी परीक्षा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

एसआई भर्ती की पीईटी परीक्षा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सफल एवं पारदर्शी आयोजन पर जोर

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अधिकारियों द्वारा परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त श्रीमती अर्चना सिंह, जो परीक्षा की नोडल अधिकारी हैं, तथा उपसेनानायक श्रीमती तनु उपाध्याय, समन्वय अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा स्थलों की तैयारी तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments