- पूजा परिहार
झांसी। प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों शैफाली पाल और शिखा को उनके शानदार खेल के लिए एसएसपी झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में एसएसपी ने खिलाड़ियों को सराहनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के परिवारजन, कोच और खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों में उनके योगदान की सराहना की।

