- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। पुलिस कार्यालय में एसपी फतेहपुर द्वारा जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जाए। साथ ही जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।


