HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा का लिया जायजा,...

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा का लिया जायजा, पीस कमेटी बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुखरायां में पुलिस का पैदल गश्त और निरीक्षण

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत कस्बा पुखरायां में स्थित अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आमजन से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी त्योहार एवं आयोजन मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने चाहिए।

इसके पश्चात कस्बा पुखरायां में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments