HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर का किया औचक निरीक्षण, मिशन...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर का किया औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र व बाल शिशु गृह का लिया जायजा

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर पहुंचकर मिशन शक्ति केंद्र, बाल शिशु गृह तथा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही बाल शिशु गृह में रह रहे बच्चों की देखभाल और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments