HomeNEWSएसीपी कर्नलगंज ने किया कोहना थाने का निरीक्षण, जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण...

एसीपी कर्नलगंज ने किया कोहना थाने का निरीक्षण, जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। 15 नवंबर 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) अमित चौरसिया ने कोहना थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोहना भी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसीपी ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क और CCTNS कक्ष का विस्तृत अवलोकन किया तथा थाने की कार्यवाहियों की समीक्षा की।

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आगंतुकों और पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए एसीपी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए, जिससे आमजन को समयबद्ध न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments