
एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की निगरानी में 30 मामलों से जुड़े 217.408 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत न्यायालय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों का विधिक विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में कुल 30 अभियोगों से संबंधित 217.408 किलोग्राम नशीले पदार्थ, जिनमें गांजा, चरस, अफीम और स्मैक शामिल हैं, नष्ट किए गए।
इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 34 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। पूरा विनष्टीकरण कार्य एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त संदेश देना और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


