- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने आज ऑपरेशन महाकाल के तहत चिन्हित मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सभी संबंधित विवेचक उपस्थित रहे और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति पर डीसीपी ने जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान उन्होंने विवेचकों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऑपरेशन महाकाल के तहत अपराध नियंत्रण, आरोपितों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार सक्रियता से कार्य किया जा रहा है।

