HomeNEWSऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल में ‘इकोज़ ऑफ एमराल्ड अर्थ’ थीम पर ग्रेजुएशन डे...

ऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल में ‘इकोज़ ऑफ एमराल्ड अर्थ’ थीम पर ग्रेजुएशन डे व वार्षिक समारोह आयोजित

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन, नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। ऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल में ‘इकोज़ ऑफ एमराल्ड अर्थ’ थीम पर आधारित ग्रेजुएशन डे एवं वार्षिक रिपोर्ट कार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी) ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर शिवराम सिंह, मैनेजर रविंद्र प्रताप सिंह, प्रिंसिपल दिव्या मिश्रा, जसविंदर सिंह, पवन दीक्षित और विनय राठौर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments