HomeNEWSऔरैया में महिला आक्रोश सम्मेलन, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नारी सम्मान...

औरैया में महिला आक्रोश सम्मेलन, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नारी सम्मान पर रखा जोर

विधायक गुड़िया कठेरिया ने महिला आक्रोश सम्मेलन में उठाई नारी सम्मान की आवाज

  • विवेक कुमार

औरैया। ब्लॉक सभागार, औरैया में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा एवं सम्मेलन में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने सहभागिता कर उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को पारित न होने देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह नारी सम्मान के विरुद्ध है। उन्होंने इसे देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी बताते हुए कहा कि अब भारत की नारी जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी है, ऐसे में नारी सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया द्वारा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने महिला आरक्षण, सुरक्षा और सम्मान जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिसमें छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए नारी सम्मान और समान अधिकार का संदेश दिया।

जन आक्रोश महिला पदयात्रा और सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments