HomeNEWSकक्षा 11 की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, मारपीट मामले में...

कक्षा 11 की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, मारपीट मामले में इंस्पेक्टर को दिया आदेश

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। मिशन शक्ति केंद्र के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अरौल थाना परिसर में शनिवार को डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं, महिलाओं और क्षेत्रीय नागरिकों को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ज्ञान भारती कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा गौरी कटियार को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। कुर्सी पर बैठते ही छात्रा ने लोगों की समस्याएं सुनी और एक मारपीट मामले में इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

डीसीपी ने इस मौके पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, 1098, 181, 112, 1076 आदि की जानकारी विस्तार से दी और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से लोगों को अवगत कराया। मिशन शक्ति केंद्र में पीड़िताओं को काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर एसीपी अमरनाथ यादव, एसडीएम संजीव कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments