HomeNEWSकटरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर पहुंचे पीडीए कार्यकर्ता, अखिलेश यादव...

कटरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर पहुंचे पीडीए कार्यकर्ता, अखिलेश यादव ने दी बधाई

समाज को जोड़ने और पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली यात्रा, अखिलेश यादव ने चुनाव में सपा की जीत के लिए जुटने का किया आह्वान

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शाहजहांपुर जनपद के कटरा विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर पहुंचे पीडीए कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान पीडीए का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कौशल यादव के नेतृत्व में निकाली गई इस साइकिल यात्रा में सुनील यादव, रोहित यादव, मंजेश यादव, शोभित यादव, शिवनेश यादव, रजनेश यादव, शाश्वत यादव, आशीष यादव, वीरेंद्र यादव, राहुल राठौर, आकाश यादव, सुधीर यादव, अमित यादव, सूरजपाल यादव, विष्णु दयाल यादव, जितिन यादव, प्रशांत यादव और संतराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पीडीए समाज को एकजुट करने और पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रखने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments