HomeNEWSकन्नौज में भाजपा जिला कार्यकर्ता बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने दिया...

कन्नौज में भाजपा जिला कार्यकर्ता बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय कार्यकर्ता और आगामी अभियानों की सफलता पर दिया जोर

  • कृष्ण कुमार

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है।

बैठक को संबोधित करते हुए रामकिशोर साहू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न अभियानों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ कार्य कर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments