HomeNEWSकमिश्नरेट कानपुर के दो निरीक्षक एसीपी पद पर पदोन्नत

कमिश्नरेट कानपुर के दो निरीक्षक एसीपी पद पर पदोन्नत

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कार्यालय में 11 सितंबर 2025 को आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमिश्नरेट कानपुर में तैनात निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह और कुशल पाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय और अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने दोनों अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त ने नवपदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments