HomeNEWSकमिश्नरेट कानपुर नगर: विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्धों की सघन...

कमिश्नरेट कानपुर नगर: विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्धों की सघन चेकिंग

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंक एवं एटीएम, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय कॉलोनियों तथा संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए इस तरह की गश्त आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments