वार्ड-50 में नागरिकों से मिले, स्थानीय समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के कल्याणपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-50 में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मानवेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


