HomeNEWSकांग्रेस 2024 में बहुत दमदारी से चुनाव लड़ने जा रही है, किसी...

कांग्रेस 2024 में बहुत दमदारी से चुनाव लड़ने जा रही है, किसी दल के आने,जाने से नही पड़ता कांग्रेस पर फर्क

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समुद्र है। यहां किसी के आने और जाने से पार्टी पर फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि बीरबहादुर सिंह और महावीर प्रसाद की धरती गोरखपुर को मैं नमन करता हूं।

अंकिता त्रिवेदी

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक में 12 जिलों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर संख्याबल का प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया। सहजनवा से लेकर महानगर के हरिओम नगर तिराहे तक हर चौराहे पर स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समुद्र है। यहां किसी के आने और जाने से पार्टी पर फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि बीरबहादुर सिंह और महावीर प्रसाद की धरती गोरखपुर को मैं नमन करता हूं। यहां पार्टी शुरू से मजबूत रही है। बीच में कुछ समस्याएं आयीं लेकिन अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ फिर से उठ खड़ी हुई है। आगे पार्टी और भी मजबूत होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 80 सीटों पर पूरे दम-खम से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण चारों ओर हर एक सीट पर लड़ने के लिए तैयार हैं। सपा से समझौते के सवाल को प्रदेश अध्यक्ष ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का हुजूम बता रहा है। कि कांग्रेस 2024 में बहुत दमदारी से चुनाव लड़ने जा रही है। और सभी सीटों को जीतकर तख्तापलट करेगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर अजय राय ने कहा कि सूबे के मुखिया अपने घर में घटनाएं रोक नहीं पा रहे तो प्रदेश क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में शोहदों से तंग आ कर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। और ये लोग महिला सुरक्षा की बात करते हैं। देवरिया की घटना का सच किसी से छिपा नहीं है। सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लागातर झूठ पर झूठ बोले जा रही है। और निर्दोषों पर कार्रवाई कर एक्शन का ढिंढोरा पीट रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments