HomeNEWSकानपुर के विकास रोडमैप पर ‘माई कानपुर, माई प्राइड’ कॉन्क्लेव में हुई...

कानपुर के विकास रोडमैप पर ‘माई कानपुर, माई प्राइड’ कॉन्क्लेव में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर, केडीए से सकारात्मक पहल का आश्वासन

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव “माई कानपुर, माई प्राइड” का शुभारंभ केस्को एमडी सुश्री नेहा जैन एवं केडीए सचिव श्री अभय कुमार पाण्डेय के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र “रोडमैप ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग कानपुर” में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, आवासीय आवश्यकताओं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ऊर्जा आपूर्ति तथा विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही सुझाव दिया गया कि दादा नगर क्षेत्र में स्थित पार्कों को विकसित करने के लिए केडीए विशेष पहल करे तथा एक पार्क को “महिला इंडस्ट्रियल पार्क” के रूप में विकसित किया जाए, जिससे महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। इस पर केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी कहा गया कि नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना जितनी आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण पुरानी औद्योगिक इकाइयों का संरक्षण भी है, जो दशकों से कानपुर में रोजगार का प्रमुख आधार रही हैं। इनके संरक्षण के लिए ठोस नीतिगत कदम आवश्यक हैं, अन्यथा शहर की औद्योगिक विरासत को नुकसान हो सकता है।

इससे पूर्व भी गैंजेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना एवं सांसद श्री रमेश अवस्थी के साथ कानपुर के उद्योगों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में केस्को एमडी सुश्री नेहा जैन, केडीए सचिव श्री अभय कुमार पाण्डेय, विक्की गुलाटी, मयंक विज, संजीव कपूर, आईनेक्स्ट के डिप्टी एडिटर सौरभ सुमन, एडीटोरियल हेड विशेष शुक्ला सहित सभी पैनलिस्ट एवं आयोजक उपस्थित रहे।

आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के मंच कानपुर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments