NEWSUttar Pradesh

कानपुर कैंट में PDA रोजा इफ्तार का आयोजन, नेताओं ने दिया सद्भाव और एकजुटता का संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कानपुर कैंट से विधायक मोहम्मद हसन रूमी द्वारा बाबू पुरवा स्थित ईदगाह में पीडीए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और आपसी सद्भाव, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पीडीए को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पीडीए समाज ने जिस तरह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, उसी तरह के आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन लगातार समाजवादी पार्टी के साथ बढ़ रहा है।

इस मौके पर फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल, आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक नसीम सोलंकी, विधायक इरफान सोलंकी, पार्टी प्रवक्ता आत्मिक जामेई, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह ‘कल्लू’ यादव, जावेद जमील, प्रवीण सिंह और बंटी यादव सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button